सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Factory worker dies due to snake bite, snake rescued after 15 hours

UP: फैक्टरी गए युवक की अचानक बिगड़ी हालत, घर लाैटने पर हुई माैत, सुबह बाइक में सांप देख उड़े परिजनों के होश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा में एक फैक्टरी कर्मचारी को सांप ने काट लिया। इसके बाद सांप 15 घंटे तक बाइक में छिपा रहा। वहीं कर्मचारी की माैत हो गई। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर सांप का रेस्क्यू कराया।

Muzaffarnagar: Factory worker dies due to snake bite, snake rescued after 15 hours
सांप के काटने से युवक की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा क्षेत्र के रहकड़ा गांव में बाइक में छिपे सांप ने बाइक पर सवार होकर ही फैक्टरी जा रहे कर्मचारी सोनू को सांप ने काट लिया। कई घंटे बाद कर्मचारी की तबीयत खराब हुई तो वह फैक्टरी से घर लौट आया। परिजन डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन कर्मचारी की मौत हो गई। दिन निकलने पर घर के बाहर खड़े बच्चों ने बाइक में सांप देखा तो शोर मचाया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाइक में छिपे सांप को पकड़ लिया। 
Trending Videos


रात को ड्यूटी के लिए निकला था युवक
गांव रहकडा निवासी सोनू क्षेत्र के औद्योगिक एरिया की फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार देर शाम करीब साढ़ सात बजे वह बाइक पर सवार होकर डयूटी के लिए निकला था। रात करीब साढ़े आठ बजे उसने घर कॉल कर परिजनों को बताया कि बेहोशी छा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहे सार्जन और रावण: हरिद्वार पहुंचे देश के पांच सबसे बड़े DJ, उड़ी पुलिस की नींद
 

परिजनों ने घर लौटने की बात कही। रात करीब 10 बजे वह फैक्टरी से घर लौटा। परिजन डॉक्टर के यहां उपचार के लिए ले गए। आधी रात के समय कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने इधर-उधर झांड-फूंक भी कराई। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि जहरीले जीव ने काटा है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया था कि कब और कहां काटा।

मामले में बुधवार सुबह करीब नौ बजे नया मोड़ आया। घर के बाहर खड़े बच्चों ने कर्मचारी की बाइक में सांप देखा तो शोर मचा दिया। ग्रामीण एकत्र हो गए। बाइक के चारों और मच्छरदानी लपेटकर वन विभाग को सूचना दी गई।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुबह करीब 11 बजे सांप को बाइक से रेस्क्यू कर जंगल में छुड़वाया। परिजनों ने कर्मचारी का पोस्टमार्टम कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed