सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Two cars collided near Tunnel No. 2, injuring five people, and a pickup stuck between two buses

बिलासपुर: टनल नंबर दो के पास दो कारों में टक्कर, पांच लोग घायल; पुरानी तहसील के पास दो बसों के बीच फंसी पिकअप

संवाद न्यूज एजेंसी, गेहड़वीं (बिलासपुर)/बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसे में दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कारों में सवार पांच लोगों में से कुछ को हल्की चोटें आई हैं। 

Bilaspur: Two cars collided near Tunnel No. 2, injuring five people, and a pickup  stuck between two buses
दो कारों में टक्कर, पांच लोग घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 के पास सोमवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कारों में सवार पांच लोगों में से कुछ को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार बिलासपुर से पंजाब के आनंदपुर साहिब की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार हरियाणा के यमुनानगर से सिद्ध बाबा बालक नाथ के मंदिर शाहतलाई दियोटसिद्ध की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों में कुल पांच लोग सवार थे। टनल नंबर-2 के पास पहुंचते ही दोनों कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Trending Videos

ओवरटेक करते समय दो बसों के बीच फंसी पिकअप, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त
बिलासपुर में सोमवार को एक पिकअप और दो बसों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा बस स्टैंड के साथ पुरानी तहसील के पास उस समय हुआ जब पिकअप चालक ने एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की।  इसी दौरान सामने से दूसरी बस आ गई और पिकअप दोनों बसों के बीच फंस गई, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा ओवरटेक के दौरान लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed