{"_id":"69aec6be01c4cb34cc0e121a","slug":"video-anurag-sharma-elected-unopposed-to-rajya-sabha-celebrations-at-congress-office-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए अनुराग शर्मा, कांग्रेस कार्यालय में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए अनुराग शर्मा, कांग्रेस कार्यालय में जश्न
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:40 PM IST
Link Copied
कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अनुराग शर्मा को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने का प्रमाणपत्र जारी किया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में अनुराग शर्मा को चुने जाने पर जश्न मनाया गया। यहां पर ढोल, बैंड-बाजे के साथ स्वागत हुआ। इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होने के बाद वह कार्यभार संभालेंगे।
अनुराग शर्मा ने सोमवार को दोपहर बाद 3:15 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से राज्यसभा के लिए सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र हासिल किया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने इसके बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। वह सीएम सुक्खू के साथ कांग्रेस कार्यालय गए, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक किशोरी लाल, कुलदीप सिंह राठौर और मलेंद्र राजन भी मौजूद रहे। राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए अनुराग शर्मा ने कहा कि एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता का वह धन्यवाद करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अपना आदर्श बताया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।