सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Anurag Sharma elected unopposed to Rajya Sabha, celebrations at Congress office

हिमाचल: राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए अनुराग शर्मा, कांग्रेस कार्यालय में जश्न

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने का प्रमाणपत्र जारी किया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में अनुराग शर्मा को चुने जाने पर जश्न मनाया गया।

Himachal: Anurag Sharma elected unopposed to Rajya Sabha, celebrations at Congress office
राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने के बाद सीएम सुक्खू के साथ अनुराग शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही राज्यसभा की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सोमवार को विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने का प्रमाणपत्र जारी किया। दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अनुराग ने विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र हासिल किया। इस सीट के लिए 5 मार्च को नामांकन हुआ था, लेकिन भाजपा की ओर से इस बार प्रत्याशी न दिए जाने से कांग्रेस प्रत्याशी का राज्यसभा जाना तय हो गया था। इंदु गोस्वामी का राज्यसभा का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होना है।

Trending Videos


अनुराग शर्मा ने प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की और फिर वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी मिले। बाद में वह मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। राजीव भवन में उनके निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया गया। इस मौके पर अनुराग शर्मा ने कहा कि वह एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू को अपना आदर्श बताया और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का आभार जताया। यह उल्लेखनीय है कि 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ हर्ष महाजन को उम्मीदवार दिया था और कांग्रेस विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाकर और निर्दलियों का साथ लेकर यह सीट झटक ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकमान ने मांगे थे चार जिला अध्यक्षों के नाम, राहुल ने अनुराग को चुना : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा सांसद के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश से चार जिला अध्यक्षों के नाम मांगे थे, जिनमें से वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अनुराग शर्मा का चयन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राज्यसभा चुनाव को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता में कोई नाराजगी नहीं है। यही कारण है कि अनुराग शर्मा निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुए हैं।

 

पर्यटन रहेगा अनुराग शर्मा की प्राथमिकता में
राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए कांग्रेस के प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कहा कि वह पर्यटन क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं। किसी भी राज्य की आर्थिकी में पर्यटन की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए केंद्र से परियोजनाएं लाने में हर प्रयास करेंगे। राजीव भवन शिमला में संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि उन्हें लगा कि होली पर आया कॉल एक मजाक था। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, साहसिक पर्यटन, मेडिकल  पर्यटन, बेहतर ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी और रेलवे विकास से जुड़े मुद्दे पार्लियामेंट और केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed