{"_id":"6a6f605f958c6f822f0179e5","slug":"book-fair-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-763379-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पढ़ने का शौक हो तो भर लीजिए बॉक्स, 50 हजार किताबों की लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पढ़ने का शौक हो तो भर लीजिए बॉक्स, 50 हजार किताबों की लगी प्रदर्शनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
..गेयटी थियेटर में शुरू हुआ चार दिवसीय लॉक द बॉक्स पुस्तक मेला
तय कीमत में बॉक्स भरकर ले जा सकते हैं मनपसंद किताबें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में रविवार को बुकचोर संगठन की ओर से चार दिवसीय लॉक द बॉक्स पुस्तक मेला लगाया गया। पहले दिन मेले में पुस्तक प्रेमियों का खूब उत्साह देखते को मिला। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक अपनी पसंदीदा किताबों की तलाश में घंटों तक स्टॉल पर किताबें खंगालते नजर आए।
5 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में करीब 50 हजार पुस्तकों का विशाल संग्रह पाठकों के लिए सजाया गया है। यहां बाल साहित्य, अपराध, रोमांस, प्रेरणादायक, काल्पनिक और वास्तविक घटनाओं पर आधारित पुस्तकों के अलावा बच्चों की कहानियां और कई अन्य लोकप्रिय विधाओं की किताबें उपलब्ध हैं। युवाओं में फिक्शन और वास्तविक घटनाओं पर आधारित पुस्तकों की सबसे अधिक मांग देखने को मिली। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण लॉक द बॉक्स ऑफर है। इसके तहत 1,199 रुपये, 1,999 रुपये और 2,999 रुपये के तीन अलग-अलग आकार के बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। पाठक अपनी पसंद के बॉक्स का चयन कर उसमें जितनी भी किताबें डाल सकें, उतनी किताबें एक ही कीमत में अपने साथ ले जा सकते हैं। यही अनोखा ऑफर लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।
बुकचोर संगठन के सदस्य साहिल ने बताया कि शिमला में संगठन पहले भी कई बार इस तरह के पुस्तक मेलों का आयोजन कर चुका है। इस बार भी पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी यह साबित करती है कि डिजिटल दौर में भी किताबों के प्रति लोगों का लगाव बरकरार है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मेले में और अधिक संख्या में पाठकों के पहुंचने की उम्मीद है।