सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chandigarh Blast Case Rubal Chauhan Was Preparing for UPSC Exams Chitta Turned Him into a Criminal

चंडीगढ़ ब्लास्ट मामला: रूबल चौहान UPSC की कर रहा था तैयारी, चिट्टे ने बना दिया अपराधी; पुलिस कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Apr 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले में पांच आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें शिमला जिले के रोहड़ू का रूबल चौहान भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में रूबल चौहान ने बताया कि वह ग्रेनेड हमला करने वाली गैंग के साथ चिट्टे का सेवन करता था। पढ़ें पूरी खबर...

Chandigarh Blast Case Rubal Chauhan Was Preparing for UPSC Exams Chitta Turned Him into a Criminal
रूबल चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

चिट्टे की लत ने रूबल चौहान को एक अपराधी बना दिया। मामला पंजाब में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले से जुड़ा हुआ है। इसमें पंजाब पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। इसमें एक आरोपी को रोहड़ू के टिक्कर तहसील के थाना गांव से उठाया गया है।

Trending Videos

पंजाब पुलिस की टीम ने युवक को दो दिन पहले उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उसे अपने साथ सीधे पंजाब ले गई है। सूत्रों के अनुसार युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह ग्रेनेड हमला करने वाली गैंग के साथ चिट्टे का सेवन करता था। रूबल चौहान को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूबल के दादा दिल्ली में संसद भवन में कार्यरत रहे हैं। उसके पिता सुरेंद्र चौहान दिल्ली में ही निजी व्यवसाय करते हैं। माता का मायका कोटखाई के टाऊ गांव में है। वहां से रूबल ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा भी प्राप्त की। इसके बाद उसे चंडीगढ़ भेजा गया। वहां पर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।

ग्रेनेड हमले के दो मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में मोहाली की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर रेवाड़ी से काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो रूपनगर जिले के रत्तनगढ़ गांव के रहने वाले हैं। मामले में अब तक सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पहले गिरफ्तार आरोपी रविवार शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए गए। सभी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। इनमें बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान (रोहड़ू) और मंदीप उर्फ अभिजोत गिरफ्तार शामिल हैं। 

पूरा मामला क्या है?
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में ग्रेनेड हमला 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) शाम करीब 5 बजे हुआ था। यह घटना पंजाब भाजपा के मुख्यालय के बाहर हुई।

क्या हुआ था?
दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आए।
एक हमलावर ने भाजपा कार्यालय के पास पार्किंग एरिया में हैंड ग्रेनेड फेंका।
ग्रेनेड कम तीव्रता का था, जो दीवार के पास फटा।
इसमें कोई व्यक्ति घायल या मारा नहीं गया, लेकिन कुछ वाहन (स्कूटर/कारें) क्षतिग्रस्त हो गए।
हमलावरों ने खुद घटना का एक छोटा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड का पिन खोलकर फेंकता दिख रहा है।

जिम्मेदारी का दावा
खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली। उन्होंने इसे पंजाब में कुछ पूर्व घटनाओं (जैसे गुरदासपुर में रंजीत सिंह एनकाउंटर) का बदला बताया और 'खालिस्तान' स्थापित करने की बात कही। वहीं, पुलिस जांच में विदेशी हैंडलर बलजोत लाड़ी की भूमिका सामने आई है जिसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई मोहाली काउंटर इंटेलिजेंस ने चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में की है। 

ये भी पढ़ें-  भाजपा मुख्यालय ग्रेनेड ब्लास्ट: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था साैदा; वीडियो पर मिली थी ट्रेनिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed