सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM Sukhu says Agreement with Adani in Assam should be investigated

Himachal CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- असम में अदाणी से समझौते की होनी चाहिए जांच

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Apr 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि असम सरकार ने अदाणी पावर के साथ 6000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का समझौता किया है, जो असम की जनता के हित में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal CM Sukhu says Agreement with Adani in Assam should be investigated
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने असम की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि असम में भाजपा सरकार, प्रदेश की संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले ले रही है। असम सरकार ने अदाणी पावर के साथ 6000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का समझौता किया है, जो असम की जनता के हित में नहीं है। पावर पर्चेज एग्रीमेंट 6.30 रुपये प्रति यूनिट की दर पर किया गया है, जबकि सौर ऊर्जा परियोजनाओं से बिजली 2.50 से 3 रुपये प्रति यूनिट के बीच उपलब्ध है।

Trending Videos


इस समझौते में अनियमितताओं की आशंका है और इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे सभी मामलों की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पिछले दस वर्षों से असम में भाजपा सत्ता में है, बावजूद राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के मोर्चे पर अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों में जाति, धर्म के आधार पर राजनीति करती रही है, इस बार जनता उनके झांसे में नहीं आएगी। इस बार भाजपा अपने राजनीतिक इरादों में सफल नहीं होगी। प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.83 लाख रुपये हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 64 हजार रुपये अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनपुर में बन रहे जुबीन क्षेत्र का दौरा किया
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुवाहाटी के पास सोनपुर में बन रहे जुबीन क्षेत्र का दौरा किया। यह स्मारक और सांस्कृतिक परिसर दिवंगत दिग्गज गायक जुबीन गर्ग को समर्पित है। उन्होंने जुबीन गर्ग की स्मृति में दीप प्रज्वलित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed