सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu met Rajeev Shukla in Delhi, discussion on cabinet formation, Agnihotri also reached

Himachal: दिल्ली में राजीव शुक्ला से मिले सीएम सुक्खू, कैबिनेट गठन पर हुई चर्चा, अग्निहोत्री भी पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Dec 2022 11:12 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर बैठक भी की। विधायक वीरवार को राजस्थान के अलवर जाएंगे। वहां नए मंत्रिमंडल पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस के ये विधायक कैबिनेट मंत्री बनने के लिए दिल्ली में लॉबिंग करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
CM Sukhu met Rajeev Shukla in Delhi, discussion on cabinet formation, Agnihotri also reached
दिल्ली में प्रभारी राजीव शुक्ला से मिले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को नई दिल्ली पहुंच गए। सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर कैबिनेट के गठन पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर बैठक भी की। विधायक वीरवार को राजस्थान के अलवर जाएंगे। वहां नए मंत्रिमंडल पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस के ये विधायक कैबिनेट मंत्री बनने के लिए दिल्ली में लॉबिंग करने में जुटे हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और सोलन के विधायक धनीराम शांडिल उप मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर नाराजगी भी जता चुके हैं। दिल्ली से राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अन्य सभी नवनिर्वाचित विधायक एक साथ 16 दिसंबर को रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 दिसंबर को जयपुर पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Trending Videos


16 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने हैं। सभी पार्टी विधायकों को आलाकमान ने यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक दिल्ली में जुटने शुरू हो गए हैं। बुधवार को कई विधायकों ने अपनी-अपनी जगह मंत्रिमंडल में पक्की करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के पास हाजिरी लगाई। वीरवार को भी यह दौर जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला है। वीरवार रात को प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सभी कांग्रेस विधायकों को डिनर देंगे। इस डिनर के दौरान भी मंत्री पद के दावेदार विधायक लॉबिंग करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार सुबह ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद तय होंगे मंत्री
प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद ही मंत्री तय होंगे। कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में इन वरिष्ठ नेताओं से भी मंत्रणा करेंगे। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के बाद इस बारे में निर्णय हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक से भेंट की
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। सुक्खू ने सांसद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने दिल्ली मे सोनिया गांधी से की मुलाकात
वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विधायक विक्रमादित्य ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की।  मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पिछड़ने के बाद ये दोनों नेता पहली बार मिले हैं। माना जा रहा है कि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात भी रखी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बनाने के बाद अब प्रदेश में मंत्रियों की ताजपोशी होनी है। प्रतिभा सिंह अपने बेटे विक्रमादित्य को कैबिनेट मंत्री बनाने की कोशिश कर रही हैं। सोनिया से इस मुलाकात मंत्री पद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed