फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhvinder sukhu paid floral tributes to former PM Rajiv Gandhi and also administered a pledge of communal

Shimla: मुख्यमंत्री ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी पुष्पांजलि, लोगों को सद्भावना की शपथ भी दिलाई

Thu, 20 Aug 2026 01:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका लाभ आज की युवा पीढ़ी व्यापक रूप से उठा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सद्भावना की शपथ भी दिलाई। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu paid floral tributes to former PM Rajiv Gandhi and also administered a pledge of communal
मुख्यमंत्री ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी पुष्पांजलि। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों से राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका लाभ आज की युवा पीढ़ी व्यापक रूप से उठा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सद्भावना की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार एवं हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों के सह-प्रभारी विदित चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद जिंटा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed