सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu Says: Explore Possibilities for Direct Benefit Transfer under the Market Intervention Sche

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- मंडी मध्यस्थता योजना में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाशें

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

 मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि मौजूदा सीजन में सेब उत्पादन का अनुमान तैयार किया जाए और
बागवानों की सुविधा के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

CM sukhvinder Sukhu Says: Explore Possibilities for Direct Benefit Transfer under the Market Intervention Sche
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कदम से छोटे और सीमांत सेब उत्पादकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि मौजूदा सीजन में सेब उत्पादन का अनुमान तैयार किया जाए और बागवानों की सुविधा के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी खरीद प्रक्रिया को डिजिटल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम को शिमला में बागवानी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीद पर बागवानों को भुगतान के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाओं की तलाश की जाए।

Trending Videos

मौजूदा भुगतान प्रणाली के तहत बागवानों को मंडी मध्यस्थता योजना के तहत की गई खरीद पर नकद राशि के स्थान पर उन्हें विभाग की ओर से अन्य सामग्री प्रदान कर भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले साढ़े तीन वर्षों में किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए अनेक पहल की गई हैं। इस बैठक में एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव बागवानी सी. पॉलरासु, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस डॉ. निपुण जिंदल, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक डीसी राणा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, निदेशक बागवानी सतीश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेब खरीद के लिए 132 संग्रह केंद्र स्थापित किए जाएंगे

इस वर्ष मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब खरीद के लिए लगभग 132 संग्रह केंद्र स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेब की खरीद के लिए पर्याप्त संख्या में संग्रह केंद्र स्थापित किए जाएं और बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने उत्पादों के बेहतर प्रबंधन पर बल देते हुए निर्देश दिए कि एचपीएमसी के एप्पल जूस कंसंट्रेट तथा अन्य उत्पादों का प्रभावी विपणन किया जाए जिससे संस्थान को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने उत्पाद की शीघ्र बिक्री के लिए नीलामी केंद्रों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed