सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress meeting: decision on the state organization and himachal cabinet expansion

HP Congress: दिल्ली में आज बड़ी बैठक, हिमाचल कांग्रेस संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकता है फैसला

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Aug 2025 11:18 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में संगठन के कामकाज पर चर्चा होगी। कांग्रेस संगठन के गठन और राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे कैबिनेट मंत्री के एक पद पर भी फैसला हो सकता है।
 

विज्ञापन
Congress meeting: decision on the state organization and himachal cabinet expansion
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नई दिल्ली में हाईकमान ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक बुला ली है। इसमें हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में संगठन के कामकाज पर चर्चा होगी। कांग्रेस संगठन के गठन और राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे कैबिनेट मंत्री के एक पद पर भी फैसला हो सकता है।

Trending Videos


आलाकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर को इस बैठक में उपस्थित होने के लिए नई दिल्ली बुलाया है। बैठक में पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी उपस्थित रहेंगी। उल्लेखनीय है कि पिछले आठ महीने से कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग चल रही है। वर्तमान में संगठन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा कोई भी पदाधिकारी नहीं है। राज्य में पंचायत चुनाव दहलीज पर हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल में कांग्रेस संगठन का गठन जरूरी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा के बने रहने या हटने से भी छंट सकती है धुंध
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर प्रतिभा सिंह बनी रहेंगी या हट जाएंगी, इस पर असमंजस की धुंध भी छंट सकती है। एक ओर जहां कांग्रेस का एक खेमा विनय कुमार और दूसरा विनोद सुल्तानपुरी को नया अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में है। वहीं इस रस्साकशी के बीच कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग इस बारे में नया प्रयोग नहीं करने के पक्ष में भी है। इसी बीच खुद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कह चुके हैं कि यदि प्रतिभा सिंह प्रदेशाध्यक्ष बनी रहती हैं तो उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं। इससे भी एक नई तरह की सियासी चर्चा छिड़ चुकी है।

मंत्री बनाना सीएम का क्षेत्राधिकार, पर हाईकमान से मिल सकती है हरी झंडी
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि मंत्री बनाना यूूं तो मुख्यमंत्री का ही क्षेत्राधिकार है, मगर हाईकमान उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हरी झंडी दे सकता है। वर्तमान में सुक्खू मंत्रिमंडल में मंत्री का एक पद रिक्त चल रहा है। सरकार के सत्ता में आए हुए दिसंबर में तीन साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में एक और कैबिनेट मंत्री की नियुक्ति कभी भी की जा सकती है। मंडी संसदीय क्षेत्र को मंत्री मिलने के आसार ज्यादा बताए जा रहे हैं। वर्तमान में मंडी संसदीय क्षेत्र से दो मंत्री एक किन्नौर और एक लाहौल स्पीति से है तो ऐसे में इसके तहत आने वाले जिला कुल्लू को मंत्री मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed