सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress warns of action against indiscipline and public allegations against senior leaders

Himachal News: 'कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाने वालों पर होगी कार्रवाई'

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 08 Jun 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस आलाकमान पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि शिकायतों के लिए पार्टी मंच का उपयोग किया जाना चाहिए। मामले पर 9 जून को अनुशासन समिति की बैठक में चर्चा होगी।

congress warns of action against indiscipline and public allegations against senior leaders
राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशों का हवाला देते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नियमों के तहत ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos


राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिंटा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस आलाकमान पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंटा ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और यदि किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो उसे पार्टी के उचित मंच पर उठाया जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई शिकायत थी तो उसे संगठन के समक्ष रखना चाहिए था। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक 9 जून को दोपहर दो बजे राजीव भवन में होगी, जिसमें इस मामले सहित पार्टी अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महासचिव हरिकृष्ण हिमराल और यशपाल तनाइक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed