सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCET Results: Keshav tops B.Tech, Ridhima tops Pharmacy.

HPCET Results: बीटेक में केशव, फार्मेसी में रिधिमा अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

 तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी-2026) का परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा में 9044 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 

HPCET Results: Keshav tops B.Tech, Ridhima tops Pharmacy.
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी-2026) का परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा में 9044 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 8584 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। बीटेक की प्रवेश परीक्षा में केशव जसवाल ने 600 में से 493 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। बीटेक की प्रवेश परीक्षा में कुल 4973 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बी फार्मेसी में 2680 अभ्यर्थियों में से रिधिमा ने 600 में से 552 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। एमबीए की प्रवेश परीक्षा में मोहम्मद इरफान ने 300 में से 218 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। एमबीए की प्रवेश परीक्षा में कुल 263 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

एमसीए में रितिक ने 300 में से 250 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। एमबीए पर्यटन में पल्लवी ठाकुर ने 300 में से 208 अंक हासिल कर प्रथम रही। एमएससी भौतिक विज्ञान में धीरज ने 100 में से 23 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। पर्यावरण विज्ञान में पहले स्थान पर रहे आदित्य ने 100 में से 34.50 अंक प्राप्त किए। बीएससी एचएमसीटी में राशि शर्मा ने 100 में से 71.75 अंक और बीएचएमसीटी में सक्षम ने 100 में से 52.75 अंक प्राप्त किए। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि नौ और दस मई को प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed