सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba car accident banikhet nh154a two killed after vehicle falls 800 feet-deep

चंबा में दर्दनाक हादसा: 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, उड़ गए परखच्चे; दो लोगों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत, डल्हौजी (चंबा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 17 Jun 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Chamba Accident: पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

chamba car accident banikhet nh154a two killed after vehicle falls 800 feet-deep
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।



प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चंबा की ओर से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से करीब 800 फुट नीचे चौहड़ा सड़क तक जा पहुंची। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक चंबा के सरू क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालने का अभियान चलाया। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

डीएसपी मयंक शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed