सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla missing 16 year old girl found safe in solan after 24 hours

Shimla News: स्कूल गई छात्रा हुई लापता, पुलिस ने सोलन से की बरामद; बिना बताए चली गई थी मेला देखने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 17 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला के ढली क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सोलन के मोहन पार्क से सुरक्षित बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्रा बिना बताए मेला देखने गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

shimla missing 16 year old girl found safe in solan after 24 hours
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला के ढली क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सोलन से सुरक्षित बरामद कर लिया है। छात्रा के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा बिना किसी को बताए मेला देखने के लिए घर से चली गई थी।



पुलिस थाना ढली में 16 जून को एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी वापस नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज होते ही ढली थाना पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और पड़ोसी जिलों समेत विभिन्न पुलिस इकाइयों को भी सूचना साझा की। तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से लगातार छात्रा की तलाश की जाती रही।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर 17 जून को छात्रा को सोलन के मोहन पार्क क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह घर से बिना बताए मेला देखने चली गई थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग को सोलन से सुरक्षित बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मेला देखने गई थी। मामले की जांच जारी है।- एसएसपी शिमला गौरव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed