सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain expected in Himachal for four consecutive days; weather to change due to active Western

Himachal Weather: हिमाचल लगातार चार दिन बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा माैसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं।

Himachal Weather: Rain expected in Himachal for four consecutive days; weather to change due to active Western
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। उधर, सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अरब सागर के पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है। आज प्रदेश में माैसम साफ बना हुआ है। शिमला में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। 

Trending Videos

तापमान में आएगा बदलाव

वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन 5.0, भरमौर 4.0, चंबा 2.0 व  छतराड़ी में 1.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 41.0 दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 18.6, भुंतर 14.5, कल्पा 8.8, धर्मशाला 17.7, ऊना 20.0, नाहन 18.5, केलांग 5.3, पालमपुर 20.0, सोलन 17.0, मनाली 9.2, कांगड़ा 19.8, मंडी 19.6, बिलासपुर 22.0, चंबा 15.6 , जुब्बड़हट्टी 21.0, कुफरी 13.0, कुकुमसेरी 5.3, सेऊबाग 12.8, बरठीं 17.4, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 15.5, देहरागोपीपुर 24.0, ताबो 6.4 व नेरी में 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों में ओलावृष्ट-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में एक-दो स्थानों पर 8, 9 और 10 जून को हल्की बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 और 12 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 13 और 14 जून को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमाैर के कुछ भागों में 11 व 12 जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed