{"_id":"6a26a8bfc128c0dfaf00373a","slug":"congress-warns-of-action-against-indiscipline-and-public-allegations-against-senior-leaders-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: 'कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाने वालों पर होगी कार्रवाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: 'कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाने वालों पर होगी कार्रवाई'
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस आलाकमान पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि शिकायतों के लिए पार्टी मंच का उपयोग किया जाना चाहिए। मामले पर 9 जून को अनुशासन समिति की बैठक में चर्चा होगी।
राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशों का हवाला देते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नियमों के तहत ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिंटा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस आलाकमान पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंटा ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और यदि किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो उसे पार्टी के उचित मंच पर उठाया जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई शिकायत थी तो उसे संगठन के समक्ष रखना चाहिए था। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक 9 जून को दोपहर दो बजे राजीव भवन में होगी, जिसमें इस मामले सहित पार्टी अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महासचिव हरिकृष्ण हिमराल और यशपाल तनाइक भी उपस्थित रहे।