{"_id":"6a2654ef5b2691ee9e0a01f8","slug":"shimla-old-age-pension-scam-more-than-50-beneficiaries-found-with-fake-documents-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से 50 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से 50 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
अशोक चौहान, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
शिमला जिले के छौहारा विकास खंड की तांगणू-जांगलिख पंचायत में सामने आए वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला कल्याण विभाग की जांच में अब 50 से अधिक ऐसे लोगों का पता चला है, जिन्होंने कथित तौर पर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बुढ़ापा पेंशन का लाभ लिया। पढ़ें पूरी खबर...
वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिला शिमला के छौहारा विकास खंड की तांगणू-जांगलिख पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े की जांच में कई नए खुलासे हुए हैं। जिला कल्याण विभाग के अनुसार जांच में पंचायत के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने और कम उम्र में पेंशन लेने के कई और नामों का खुलासा हुआ है।
Trending Videos
विभागीय की ओर से की गई जांच की रिपोर्ट के अनुसार फर्जीवाड़ा कर पेंशन डकारने वालों का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। पहले यह आंकड़ा 44 था। विभाग ने इन सबकी पेंशन रोक दी है। यही नहीं, पंचायत के जिस परिवार रजिस्टर की नकल के आधार पर ये लोग पेंशन ले रहे थे, उसमें भी गड़बड़ी पाई गई है। विभाग ने जांच रिपोर्ट और मामले से जुड़ा का पूरा रिकॉर्ड पुलिस को भेज दिया है। अभी मामले की जांच चल रही है, ऐसे में फर्जीवाड़े में शामिल लोगों का आंकड़ा और बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने मामले में चिड़गांव पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। इस बारे में मिली शिकायत की शुरुआती जांच में सामने आया था कि पंचायत के 44 लोग अनुचित तरीके से वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। इनकी उम्र 50 से 55 साल के बीच है। शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने पंचायत से हाल ही में पेंशन के लिए आए अन्य आवेदनों की भी जांच की। जांच में और छह से ज्यादा आवेदन ऐसे मिले, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर लगाई गई परिवार रजिस्टर की नकल में छेड़छाड़ मिली है।
रजिस्टर और पेश किए रिकॉर्ड में अंतर
जिला कल्याण विभाग की जांच के अनुसार पेंशन ले रहे लोगों ने आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर पंचायत से ली परिवार रजिस्टर की नकल लगाई थी। जांच में जब परिवार रजिस्टर चेक किया तो कई आवेदनों में लगाई नकल और रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड में अंतर सामने आया। कई जगह ओवरराइटिंग भी की गई है। जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने विभागीय जांच समेत इस मामले का रिकॉर्ड पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस की जांच में कई और नामों का भी खुलासा हो सकता है। वहीं, जो लोग पेंशन ले रहे थे, उन पर क्या कार्रवाई करनी है, पैसों की रिकवरी कैसे करनी है, इस पर पुलिस की जांच के बाद फैसला लिया जाएगा।

जिला कल्याण अधिकारी को दिए थे जांच के आदेश
सरकार के पास कुछ हफ्ते इस मामले को लेकर लिखित शिकायत पहुंची थी। मई के पहले हफ्ते में सरकार ने इस पर जांच के आदेश जारी किए। जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा को शिकायत जांचने को कहा गया। अधिकारी ने पंचायत से लिए रिकॉर्ड और पेंशन के लिए आवेदन के साथ लगाए गए दस्तावेजों को जांचा तो गड़बड़ी सामने आई। अधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ही चिड़गांव थाने में 44 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पंचायत के तत्कालीन सचिव की भूमिका भी संदेह के दायरे में हैं। 13 मई को केस दर्ज करने के बाद अब पुलिस भी इसकी जांच कर रही है। जिला कल्याण अधिकारी ने भी कुछ और लोगों के आवेदनों में गड़बड़ी सामने आने पर इसका रिकॉर्ड पुलिस को सौंप दिया है।