सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   counseling schedule for qualified Teachers for posting in govt CBSE schools

Himachal: सीबीएसई स्कूलों में जल्द होगी परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की तैनाती, काउंसलिंग शेड्यूल जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में बोर्ड की ओर से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने वाले सेवारत शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

counseling schedule for qualified Teachers for posting in govt CBSE schools
शिक्षक(सांकेतिक)। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में बोर्ड की ओर से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने वाले सेवारत शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को परीक्षा पास करने वाले 6084 शिक्षकों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि निदेशालय ने 24 जनवरी को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की थी। सभी काडर के शिक्षकों ने इस चयन परीक्षा में भाग लिया और उनकी ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 9821 शिक्षक शामिल हुए। इस योजना की न्यायिक समीक्षा और उच्च न्यायालय के आदेश के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निदेशालय को परिणाम सौंप दिया है। निदेशालय के अनुसार परिणाम उन शिक्षकों के सराहनीय प्रदर्शन को दर्शाता है, जिन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लिया था। हालांकि, स्टेशनों का आवंटन योग्यता/वरीयता के आधार पर किया जाएगा। 

Trending Videos

यह रहेगा काउंसलिंग का शेड्यूल
इसे देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सीबीएसई स्कूलों में तैनाती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले सेवारत शिक्षकों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 5 मई से प्रधानाचार्य के पदों के लिए काउंसलिंग  शुरू होगी। यह काउंसलिंग शिक्षकों की उन सभी पात्र श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। हालांकि जेबीटी और सीएंडवी पद जिला काडर के पद हैं, फिर भी उत्तीर्ण शिक्षकों को स्क्रीनिंग टेस्ट में प्राप्त योग्यता और काउंसलिंग के दौरान उनकी ओर से चुनी गई वरीयताओं के आधार पर राज्य में कहीं भी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में तैनाती के लिए विचार किया जाएगा। यह रिक्तियों की उपलब्धता और शिक्षण संसाधनों के न्यायसंगत उपयोग को सुनिश्चित करने के अधीन होगा। हालांकि, उनकी वरिष्ठता और पदोन्नति के अवसर आदि प्रभावित नहीं होंगे और उनके मूल काडर में यथावत बने रहेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में कम से कम पांच जेबीटी शिक्षक होंगे
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से जुड़े सभी प्राथमिक स्कूलों में कम से कम पांच जेबीटी शिक्षक होंगे। काउंसलिंग निर्धारित स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जिसका कार्यक्रम बाद में अधिसूचित किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। संबंधित शिक्षकों से इसे नोट करने का अनुरोध किया गया है।

काउंसलिंग में शामिल नहीं होने पर  रद्द होगा दावा
 यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि कोई शिक्षक निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग समिति के समक्ष उपस्थित होने में विफल रहता है, तो सीबीएसई स्कूलों में तैनाती के लिए उसका दावा रद्द माना जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए विस्तृत निर्देश और तकनीकी दिशा-निर्देश निदेशालय की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि पात्र, योग्य अनुबंध और जॉब ट्रेनी शिक्षकों की सीबीएसई स्कूलों में उनकी तैनाती होने की स्थिति में उनकी मौजूदा संविदा व्यवस्था जारी रहेगी। पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया15 दिनों के भीतर, एक समय सीमा के अंदर पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed