सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural knight in summer festival

Shimla News: झुमका बरेली वाला, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना पर झूमे लोग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
cultural knight in summer festival
अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की दूसरी संध्या पर प्रस्तुति देते लोक गायक हेमंत शर्मा।फोटो संवा
विज्ञापन
झुमका बरेली वाला, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना पर झूमे लोग

पार्श्व गायिका ज्योतिका टांगरी के नाम पर रही ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या, उमड़ी लोगों की भीड़
शहरी शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पार्श्व गायिका ज्योतिका टांगरी के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया। ज्योतिका टांगरी ने महारो पल्लो लटके, झुमका बरेली वाला, सांवरिया, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना और लैला मैं लैला जैसे गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खासकर युवाओं में उनके गीतों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शहरी शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्यातिथि और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने पार्षद चमन और अंकुश को सम्मानित किया।

इनसेट
लोक गायक हेमंत शर्मा पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके लोग
सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने भी बेहतरी प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक हेमंत शर्मा ने पहाड़ी गीतों की झड़़ी लगाकर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने गुजरिए, ओबे लालिये, रोहडू़ री जातरे जैसे एक से बढ़कर एक लोक गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर युवाओं ने खूब नाटी लगाई। इससे अलावा सांस्कृतिक संध्या में तनुजा चौहान, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल उत्तराखंड के कलाकार, डोनी चौहान, डॉ. मनोज गंधर्व, पंकज ठाकुर और राजीव ने अपने गीतों से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed