सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deadline for the construction of Dodra Kwar road has been extended till March 31, 2027, the ministry has given

Shimla: डोडरा क्वार सड़क के निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी, मंत्रालय ने दी मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पीएमजीएसवाई चरण–1 के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

deadline for the construction of Dodra Kwar road has been extended till March 31, 2027, the ministry has given
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण–1 के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसको लेकर हाल ही में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक हुई थी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उच्च हिमालयी एवं भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत कठिन डोडरा क्वार क्षेत्र में पीएमजीएसवाई–1 के तहत स्वीकृत कुछ सड़क कार्य अत्यधिक दुर्गम भू–सैन्य, कठोर मौसम और सीमित कार्य अवधि के कारण लंबित चल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब 31 मार्च 2027 तक समय वृद्धि दिए जाने से इन शेष कार्यों के समय पर निपटाया जा सकेगा।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए पीएमजीएसवाई चरण चार के तहत 1,500 किलोमीटर लंबाई की ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिन पर लगभग 2,300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कार्य किया जाएगा। उन्होंने जन–प्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थानों और भू-स्वामियों से आग्रह किया कि वे भूमि उपलब्धता एवं अन्य औपचारिकताओं में पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे पीएमजीएसवाई-1 और पीएमजीएसवाई-चार के तहत स्वीकृत सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर प्रदेश की जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने डोडरा क्वार सड़क की अवधि बढ़ाने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed