सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   delegation of Congress MLAs from Kangra met with CM sukhvinder Sukhu

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू से मिला जिला कांगड़ा के कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल, भेंट किया हल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हल भेंट किया। 

delegation of Congress MLAs from Kangra met with CM sukhvinder Sukhu
मुख्यमंत्री सुक्खू से मिला जिला कांगड़ा के कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हल भेंट किया। उन्होंने वर्ष 2026-27 के बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती और दिशा देने वाले दूरदर्शी, जनोन्मुखी तथा परिवर्तनकारी प्रावधानों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Trending Videos


 

विधायकों ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार ने अपने वित्तीय संसाधनों को गांवों, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए प्राथमिकता दी है। सरकार ने गाय के दूध का खरीद मूल्य बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं और जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का का 50 रुपये प्रति किलोग्राम तथा हल्दी का 150 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है, जबकि अदरक को पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाकर 30 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित विधायक किशोरी लाल, आशीष बुटेल, संजय रत्तन, मलेंद्र राजन, कमलेश ठाकुर और संजय अवस्थी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed