{"_id":"69c2a8f5bb9bdbf69f0af9c9","slug":"a-woman-who-came-to-close-her-account-after-her-husbands-death-received-rs-2-lakh-shimla-news-c-19-sml1002-695441-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पति के निधन के बाद खाता बंद कराने आई महिला को मिले दो लाख; इस बीमा का मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पति के निधन के बाद खाता बंद कराने आई महिला को मिले दो लाख; इस बीमा का मिला लाभ
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
पति की मौत के बाद कोहलू की क्वाली की राधा अपनी सास के साथ घणाहट्टी की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता बंद करने आई तो बैंक ने बीमा योजना के तहत महिला के खाते में दो लाख की राशि जमा कर दी। यह मृतक के परिवार, माता और पत्नी के लिए इस दुख की घड़ी में बहुत बड़ी राहत थी।
Trending Videos
मृतक अवतार सिंह की मां और उसकी पत्नी फरवरी में बैंक में अवतार का खाता बंद करवाने के लिए आईं थीं। यहां बैंक मैनेजर दिनेश सिंह ठाकुर और स्टाफ ने जब खाते को खंगाला तो मालूम हुआ कि मृतक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का सालाना 436 रुपये का प्रीमियम जमा करवाया था। इस पर मृतक के परिजनों, नॉमिनी को दो लाख तक का क्लेम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर ने इसको लेकर पत्नी राधा और अवतार की माता को जानकारी दी तथा इस बीमा राशि का क्लेम लेने के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने को कहा। बैंक प्रबंधक ने क्लेम की प्रक्रिया को पूरा करवाने के बाद मंगलवार को मृतक की पत्नी राधा और मां को उनके खाते में दो लाख की राशि जमा हो जाने की जानकारी दी। अवतार घर का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था जिसकी कमाई से परिवार चलता था।
बैंक की ओर से दी गई दो लाख की यह राशि इस परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। मृतक की पत्नी राधा ने बताया कि उनके पति टैक्सी चलाते थे, बीमार पड़ने के बाद उनका निधन हो गया। इन्हें बीमा करवाने की कोई जानकारी नहीं थी। बैंक में आकर ही उन्हें मालूम हुआ और उन्होंने खाता बंद करवाने तथा क्लेम लेने की प्रक्रिया को बैंक स्टाफ के सहयोग पूरा किया। ऐसी दुख की घड़ी में उनके लिए यह पैसा मिलना बड़ी राहत है।
खाते में स्थानांतरित कर दी है धनराशि
बैंक मैनेजर दिनेश सिंह ठाकुर ने बताया कि दो लाख महिला के खाते में स्थानांतरित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अपने खाता धारकों को ऐसी दुख की घड़ी में आर्थिक मदद करने के लिए ही खाता धारक को नाममात्र की सालाना राशि जमा करवाने पर क्लेम देता है। खाता धारक बैंक की किसी भी शाखा से इस तरह की बीमा योजनाओं का पता कर सकते हैं।
बैंक मैनेजर दिनेश सिंह ठाकुर ने बताया कि दो लाख महिला के खाते में स्थानांतरित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अपने खाता धारकों को ऐसी दुख की घड़ी में आर्थिक मदद करने के लिए ही खाता धारक को नाममात्र की सालाना राशि जमा करवाने पर क्लेम देता है। खाता धारक बैंक की किसी भी शाखा से इस तरह की बीमा योजनाओं का पता कर सकते हैं।