{"_id":"6a86c3cb889f6bbc1d0ee25e","slug":"dharamshala-faith-placed-in-renuka-once-again-she-will-showcase-her-bowling-prowess-from-the-asia-cup-to-the-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: रेणुका पर फिर भरोसा, एशिया कप से लेकर एशियन गेम्स तक दिखाएंगी गेंदबाजी की धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: रेणुका पर फिर भरोसा, एशिया कप से लेकर एशियन गेम्स तक दिखाएंगी गेंदबाजी की धार
Thu, 20 Aug 2026 02:37 PM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:37 PM IST
सार
रेणुका को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हिमाचल प्रदेश से केवल रेणुका ही चयनित हुई हैं। हरलीन दयोल और तनुजा कंवर को चयनकर्ताओं ने दोनों प्रतियोगिताओं के लिए टीम में शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गेंदबाजी की धार दिखाने के लिए तैयार हैं। रेणुका को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हिमाचल प्रदेश से केवल रेणुका ही चयनित हुई हैं। हरलीन दयोल और तनुजा कंवर को चयनकर्ताओं ने दोनों प्रतियोगिताओं के लिए टीम में शामिल नहीं किया है। महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होगा।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान के दौरान एशिया की मजबूत टीमों से भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 सितंबर को प्रस्तावित है। इसके बाद रेणुका के सामने एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने की चुनौती होगी। एशियन गेम्स में 17 से 22 सितंबर तक क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता जापान के आइची-नागोया में होगी। भारतीय महिला टीम पिछली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी है और इस बार भी टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन
रेणुका के लिए यह चयन इसलिए भी खास है क्योंकि वह हिमाचल की उन चुनिंदा महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है। अपनी स्विंग और तेज गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने वाली रेणुका से एशिया कप और एशियन गेम्स में भी अहम भूमिका निभाने की उम्मीद रहेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम की सदस्य हरलीन दयोल और तनुजा कंवर का टीम में शामिल न होना प्रदेश के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए निराशा करने वाला है। दोनों खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया महिला-ए टीम के साथ भारत में होने सीरीज में टीम में जगह पाने का भी मौका रहेगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि रेणुका ठाकुर एशिया कप और एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन