{"_id":"6a313f7d2118c041aa098c5e","slug":"directorate-of-education-withdraws-order-for-appointment-of-english-teachers-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिक्षा निदेशालय ने वापस लिया अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिक्षा निदेशालय ने वापस लिया अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार
शिक्षा निदेशालय ने अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की नियुक्तियों से संबंधित आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की नियुक्तियों से संबंधित आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। उच्च न्यायालय के एक अंतरिम आदेश के बाद निदेशालय ने यह फैसला लिया। मंगलवार को निदेशालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उच्च न्यायालय ने 15 जून को गोविंद ठाकुर बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य व अन्य में एक अंतरिम आदेश पारित किया था।
इस आदेश में प्रतिवादियों को न्यायालय की अनुमति के बिना चयनित उम्मीदवारों को अंग्रेजी शिक्षकों के रूप में नियुक्तियां देने से रोक दिया गया था। इसी के मद्देनजर शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को जारी नियुक्तियों से संबंधित आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। शिक्षा निदेशक ने कहा कि अब उच्च न्यायालय की ओर से कोई और निर्देश दिए जाने या सक्षम प्राधिकारी द्वारा कानून के अनुसार आदेश दिए जाने तक इन नियुक्तियों के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन