सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather to remain inclement in several parts of the state for this period

Himachal Weather: प्रदेश के कई भागों में इतने दिन खराब रहेगा माैसम, 18 जून को अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिले के कुछ इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद बारिश हुई। वहीं, रोहतांग और साथ लगती ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। 

Himachal Weather to remain inclement in several parts of the state for this period
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिले के कुछ इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद बारिश हुई। वहीं, रोहतांग और साथ लगती ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। कुल्लू, मनाली सहित जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। ऊना जिले में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाने के बाद मौसम साफ हो गया। दिन भर धूप खिली रही। इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

कहां कितनी बारिश, प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, धर्मशाला में 16.9, ऊना में 18.4, नाहन में 18.3, सोलन में 15.2, मनाली में 12.2, कांगड़ा में 18.5, मंडी में 17.7, बिलासपुर में 21.0 और चंबा में 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते 24 घंटों के दाैरान गोहर में 46.0, जोत 41.0, कुफरी 39.6, नगरोटा सूरियां 35.6, मुरारी देवी 31.5, पच्छाद 24.0, ओलिंडा 23.4, शिलारू 18.8, सुंदरनगर 17.9, आरएल बीबीएमबी 17.2, कंडाघाट 16.4 व शिमला में 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान

क्षेत्र अधिकतम तापमान (°C)
ऊना 36.4
नेरी 35.3
मंडी 35.2
भुंतर 35.0
सुंदरनगर 33.7
बरठीं 33.5
कांगड़ा 32.8
नाहन 32.8
चंबा 32.2
सोलन 30.0
शिमला 25.5
मनाली 26.4
विज्ञापन

प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 से 22 जून तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 18 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।  वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed