सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election result shimla

पंचायत समिति चुनाव: कांग्रेस को बढ़त, भाजपा ने भी किया जीत का दावा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
election result shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

शिमला। जिला शिमला नगर निकाय के बाद अब पंचायत समिति चुनावों में भी कांग्रेस ने बढ़त का दावा किया है। पार्टी के अनुसार चौहारा, रोहड़ू, रामपुर, जुब्बल में स्पष्ट बहुमत मिला है। मशोबरा, टुटू और बसंतपुर में भी कांग्रेस ने बड़ी बढ़त के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाने का दावा किया है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव एचके हिमराल ने दावा किया कि पार्टी पंचायत समिति चुनाव में स्पष्ट बढ़त के साथ जिला में ज्यादातर जगह अपना अध्यक्ष बनाएगी। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी इन चुनावों में जीत का दावा किया है। भाजपा संगठनात्मक जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि पंचायत समिति चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जीतकर आए हैं। शिमला संगठनात्मक क्षेत्र की छह में से चार पंचायत समितियों में पार्टी ने अध्यक्ष बनाने का दावा किया है। कहा कि कई सीटों पर मतगणना जारी है और सोमवार सुबह तक इस पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। जिला शिमला में कुल 13 पंचायत समिति अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसका आरक्षण रोस्टर पहले ही जारी हो चुका है। चुनाव जीतने के बाद अब कई प्रत्याशी अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है अध्यक्ष का रोस्टर
पंचायत समिति रोस्टर
बसंतपुर महिला
मशोबरा अनारक्षित
ठियोग महिला
टुटू अनारक्षित
छौहारा अनारक्षित
ननखड़ी महिला
रामपुर अनुसूचित जाति महिला
रोहड़ू अनुसूचित जाति महिला
चौपाल अनारक्षित
कुपवी अनुसूचित जाति
जुब्बल महिला
नारकंडा अनुसूचित जाति
कोटखाई महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed