{"_id":"69d10440acb9e65a790a7187","slug":"getting-to-kufri-will-now-be-easier-the-road-will-be-widened-with-an-investment-of-52-crore-rupees-shimla-news-c-19-sml1002-700794-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुफरी जाना होगा अब आसान\n52 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुफरी जाना होगा अब आसान 52 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया निर्माण कार्य
पहले चरण में जनेड़घाट से कोटी तक डंगे तक चौड़ी होगी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के अलावा अब सोलन से भी पर्यटन नगरी कुफरी पहुंचना आसान होगा। इसके लिए सोलन जिला के चायल से कुफरी तक की सड़क को डबललेन किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस काम के लिए 52 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस सड़क के चौड़ीकरण का काम दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में चायल के जनेड़घाट से कोटी तक की सड़क चौड़ी की जा रही है। इनमें कई जगह हिल कटिंग हो रही है तो बाकी जगह डंगे लगाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में कुफरी से शिलोनबाग तक की सड़क चौड़ी की जाएगी। शिलोनबाग के पास एक नाले पर पुल का भी निर्माण किया जाएगा। हरे भरे और घने देवदार के जंगल से होकर गुजरने वाली इस सड़क से हर साल हजारों सैलानी आवाजाही करते हैं।
लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों का कटान नहीं होगा। ज्यादातर जगह सड़क पहले ही चौड़ी है। इसे अब डंगे लगाकर मजबूती दी जा रही है। कसुम्पटी उप मंडल के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने कहा कि कुफरी सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी साल ज्यादातर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos