{"_id":"69da4d64067030965a00a57c","slug":"jaishidhar-road-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-320-crore-vikramaditya-shimla-news-c-19-sml1002-704596-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैशीधार सड़क का 3.20 करोड़ \nसे होगा निर्माण : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैशीधार सड़क का 3.20 करोड़ से होगा निर्माण : विक्रमादित्य
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री ने शिलान्यास कर किया एलान
सलापड़-तत्तापानी सड़क पर खर्च हो रहे हैं 200 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्स सिंह ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण की पंचायत भराड़ा में लुहरी-सुन्नी मुख्य सड़क से बनने वाले अपर जैशीधार वाया डुगानाल संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी। 3.20 करोड़ रुपये से इस संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अप्पर जैशीधार के लोगों की यह लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा जिससे तीन गांवों की जनता को छह माह में सड़क की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ खर्च कर सलापड़-तत्तापानी का निर्माण किया जा रहा है। 70 करोड़ से सुन्नी-लुहरी सड़क को चौड़ा करने का कार्य प्रगति पर है।
सलापड़-तत्तापानी सड़क पर 200 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। वहीं सुन्नी-लुहरी मुख्य सड़क को चौड़ा करने पर 70 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, काम जोरों से चल रहा है। शिमला-मंडी सड़क को चौड़ा करने का जो कार्य चल रहा है, उस पर 1.48 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्र के गांव अयोग की सड़क को भी अपग्रेड करने के लिए 3.87 करोड़ और ड्रॉल से जैशीधार तक सड़क निर्माण पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ड्रॉल से भराड़ा तक की दोनों मुख्य सड़कों को आपस में मिलाकर ग्रामीणों को सड़क सुविधा दी जाएगी।
दरोगड़ा से दनोहघाटी सड़क के रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। सड़क का निर्माण होने पर मत्याना और ठियोग की दूरी बहुत कम होगी। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन्होंने भराड़ा जैश और साथ की पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, तहसीलदार सुनील चौहान, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कांग्रेस गोपाल शर्मा एवं लेखराम कौंडल, जगदीश वर्मा, कुसुमलता वर्मा, नेकराम हिमराल, महेश, पुष्पा देवी, भूप शर्मा, परस राम कौंडल, पवन भंडारी, दिनेश कुमार, जोगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
आगली-परलोग के लिए 37 करोड़ से बनेगा पुल
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 25 करोड़ से पंदोआ खड्ड से एक बड़ी पेयजल योजना निर्मित की गई है। इससे 7 पंचायतों को पर्याप्त पेयजल मिलेगा। आगली से परलोग के लिए 37 करोड़ से पुल का निर्माण किया जाएगा। जैशी और भराड़ा झूला पुल निर्माण पर 16 लाख खर्च होंगे। भराड़ा में 1.14 करोड़ से पंचायत भवन बनेगा। नई बनी पंचायत को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
प्रभावितों के हितों की होगी रक्षा
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लुहरी-सुन्नी निर्माणाधीन विद्युत परियोजना के प्रभावितों के हित उनके लिए सर्वोपरि है, उनके हितों की रक्षा की जाएगी। विस्थापित 43 परिवारों के लिए परियोजना के आसपास ही उचित स्थान चिह्नित किया जाएगा। कंपनी प्रबंधन को नियमित रूप से पानी के छिड़काव के निर्देश दिए जाएंगे। पौराणिक पेयजल स्रोतों के संवर्धन के लिए 7.5 करोड़ की राशि कंपनी से मंजूर करवाई है।
Trending Videos