{"_id":"69da3818dbea6caa380432dc","slug":"mumbai-bangalore-group-reaches-shimla-by-special-charter-train-shimla-news-c-19-sml1002-704547-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्पेशल चार्टर ट्रेन से शिमला \nपहुंचा मुंबई-बंगलूरू का ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्पेशल चार्टर ट्रेन से शिमला पहुंचा मुंबई-बंगलूरू का ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन
सफर में सैलानियों ने निहारी खूबसूरत वादियां
इंडियन रेलवे कैटरिंग ने करवाया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर शनिवार को स्पेशल बुकिंग पर चार्टर ट्रेन शिमला पहुंची। इसमें मुंबई और बंगलूरू से 14 सैलानियों का ग्रुप शिमला घूमने के लिए आया है।
यह ट्रेन तीन कोचों के साथ दोपहर करीब 1:00 बजे कालका से शिमला की ओर चली। इस दौरान यह धर्मपुर, बड़ोग, सोलन और तारादेवी स्टेशन पर रूकी। यहां पर सैलानियों ने स्टेशन पर उतर कर आस पास की खूबसूरत वादियों को निहारा। इसके बाद यह ट्रेन शाम करीब 5:30 बजे शिमला पहुंची। यह यात्रा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) चंडीगढ़ की ओर से आयोजित की गई थी। आईआरटीएस चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरजोत सिंह संधू ने बताया कि यह यात्रा रेलवे टूरिज्म और हैरिटेज ट्रैक को प्रमोट करने के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए हिमाचल सरकार के साथ भी समझोता हुआ है। कार्यालय के कंसल्टेंट अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि आईआरटीएस की यह पहली यात्रा है। दूसरी यात्रा 21 अप्रैल को प्रस्तावित है।
इन दिनों बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में सैलानी शिमला घूमने के लिए पहुंच रहे हैं क्योंकि शिमला में इन दिनों बाहरी राज्यों के मुकाबले मौसम अनुकूल बना हुआ है। सभी ट्रेनों में 16 अप्रैल तक लंबी वेटिंग चल रही हैं। कालका-शिमला के बीच 103 सुरंगें सफर को दिलचस्प बनाती हैं। बड़ोग रेलवे स्टेशन पर 33 नंबर बड़ोग सुरंग सबसे लंबी है। रेलवे की ओर से इन दिनों हेरिटेज ट्रैक पर सैलानियों की सुविधा के लिए पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सैलानियों की डिमांड पर रेल मोटर कार और चार्टर्ड ट्रेनें भी चला रहा है।
Trending Videos