{"_id":"6a3a88c9445d3862bf0b12a2","slug":"hamirpur-himachal-teams-to-showcase-their-mettle-at-the-netball-competition-in-puducherry-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पुडुचेरी में नेटबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी हिमाचल की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पुडुचेरी में नेटबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी हिमाचल की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष वर्ग की टीमें मंगलवार को ऊना से रेल मार्ग से रवाना हुईं।
पुडुचेरी में नेटबाल प्रतियोगिता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चार दिवसीय महिला एवं पुरुष सीनियर राष्ट्रीय फास्ट फाइव नेटबाल प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक पुडुचेरी में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष वर्ग की टीमें मंगलवार को ऊना से रेल मार्ग से रवाना हुईं। प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि संघ के रोबिन को हिमाचल प्रदेश टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इसके अलावा पुरुष टीम के लिए रंजन और महिला टीम के लिए योगिता को टीम मैनेजर बनाया है।
उन्होंने कहा कि महिला वर्ग की टीम में अनीशा, भावना, शगुन, कोमल, निरखी, अंजली, अंजू, राधिका, कृतिका और अंबिका शामिल हैं। वहीं, पुरुष वर्ग की टीम में हर्षित, अरुण, जितेंद्र, सतवीर, भास्कर, नवीन, दक्ष ठाकुर, रजनीश और दीपक सहित 10 खिलाड़ियों का चयन किया है। अशोक आनंद ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया है। प्रदेश नेटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन