{"_id":"6a3a2fd269bdf57f7b0de5f1","slug":"hrtc-union-strike-himachal-bus-strike-from-24-june-night-meeting-fails-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC Strike: एचआरटीसी यूनियन और सरकार की वार्ता विफल, 24 जून की रात से हिमाचल में बसों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC Strike: एचआरटीसी यूनियन और सरकार की वार्ता विफल, 24 जून की रात से हिमाचल में बसों की हड़ताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार
एचआरटीसी कर्मचारियों की लंबित भत्तों की मांग पर सरकार के साथ वार्ता विफल रही। इसके बाद यूनियन ने 24 जून की रात 12 बजे से पूरे प्रदेश में बसों की हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
शिमला ओल्ड बस स्टैंड पर निगम कर्मचारियों की नारेबाजी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन और प्रदेश सरकार के बीच मंगलवार को हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। वार्ता बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने 24 जून की रात 12 बजे से प्रदेशभर में बसों की हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।
यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों के लंबित भत्तों का करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। इस मांग को लेकर पहले ही सरकार को 24 जून तक का समय दिया गया था। मांगें पूरी नहीं होने पर अब यूनियन ने हड़ताल का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन यह किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। साथ ही उन्होंने अपना तबादला किए जाने पर भी नाराजगी जताई।
यूनियन के अनुसार यदि सरकार ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला तो 24 जून की रात 12 बजे से प्रदेशभर में एचआरटीसी बसों का संचालन प्रभावित होगा। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।