{"_id":"658e7ba7d90c74ab8e0f8d19","slug":"hamirpur-news-one-arrested-with-five-kg-charas-in-bhoranj-hamirpur-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भोरंज में नशे की बड़ी खेप बरामद, 5 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भोरंज में नशे की बड़ी खेप बरामद, 5 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
Fri, 29 Dec 2023 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:04 PM IST
सार
पुलिस ने देर रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान रतन लाल की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। गाड़ी में स्टेपनी के साथ छिपाई हुई 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत मुंडखर के समीप चाहल सड़क पर कुल्लू निवासी एक व्यक्ति से 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिले में साल 2023 में बरामद की गई यह नशे की सबसे बड़ी खेप है। पुलिस चौकी जाहू की टीम ने देर रात नाके के दौरान यह बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान रतन लाल निवासी गांव राऊली डाकखाना ठेला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। चौकी पुलिस ने चाहल सड़क पर देर रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान रतन लाल की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया।
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने छानबीन की और गाड़ी में स्टेपनी के साथ छिपाई हुई 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन