{"_id":"6a53b56ab624be8f55097ac7","slug":"harpreet-kaur-senbi-takes-charge-as-president-shimla-news-c-19-sml1002-752517-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हरप्रीत कौर सेंबी ने संभाली अध्यक्ष की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हरप्रीत कौर सेंबी ने संभाली अध्यक्ष की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने मनाया इंस्टॉलेशन समारोह
नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने रविवार को इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया और समाजसेवा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के उपनिदेशक योगेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रोटेरियन हरप्रीत कौर सेंबी ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की अध्यक्ष का पदभार संभाला। उनके साथ नई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारियां ग्रहण कीं। नई टीम ने रोटरी के मूल मंत्र सर्विस अबव सेल्फ की भावना के अनुरूप सेवा परियोजनाओं को मजबूत करने और क्लब की गतिविधियों का विस्तार करने का संकल्प लिया।
समारोह में सदस्यता विस्तार को लेकर भी उत्साह देखने को मिला। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आठ नए सदस्य क्लब से जुड़ेंगे। उनका कहना था कि सदस्य संख्या में वृद्धि समाज में क्लब की बढ़ती स्वीकार्यता, सक्रियता और सेवा कार्यों के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाती है।
विज्ञापन
हरप्रीत कौर सेंबी ने कहा कि नए कार्यकाल में समाजोपयोगी सेवा परियोजनाओं को गति देने, सदस्यता को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में क्लब की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।