सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Haryana wins Dr. YS Parmar Volleyball Tournament, Sports Minister Yadvendra Goma felicitates the winners

Kangra: हरियाणा ने जीती डाॅ. वाईएस परमार वॉलीबाल प्रतियोगिता, खेल मंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

समापन समारोह में खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने विजेता टीम को दो लाख रुपये का नकद देकर सम्मानित किया। 

Haryana wins Dr. YS Parmar Volleyball Tournament, Sports Minister Yadvendra Goma felicitates the winners
हरियाणा ने जीती डाॅ. वाईएस परमार वॉलीबाल प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांगड़ा के पंचरुखी में अखिल भारतीय डॉ. वाईएस परमार वॉलीबाल प्रतियोगिता में हरियाणा ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में हरियाणा ने भारतीय सेना को 3-1 से पराजित किया। नेवी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहले सेमीफाइनल में भारतीय सेना ने नेवी को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने पंजाब को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Trending Videos

समापन समारोह में खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने विजेता टीम को दो लाख रुपये का नकद देकर सम्मानित किया। उपविजेता भारतीय सेना को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रही नेवी टीम को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कांगड़ा रवि शंकर, राकेश धौटा, कविता ठाकुर, उत्तम डाढ तथा अंतरराष्ट्रीय कोच सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता अब 8 से
 उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब प्रतियोगिता 8 से 11 मार्च तक होगी। इससे पहले प्रतियोगिता 17 से 21 मार्च तक प्रस्तावित थी। कार्यक्रम को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले कर दिया गया है। प्रतियोगिता की मेजबानी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय करेगा। सभी मुकाबले एलएनआईएच राजकीय कन्या डिग्री महाविद्यालय कोटला खुर्द, जिला ऊना में होंगे। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 5 मार्च को विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय में बैठक होगी। बैठक में भाग लेने वाली सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed