सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health Department Clarification Only 2 Students at Khaneri Nursing Institute Test TB Positive

स्वास्थ्य विभाग का स्पष्टीकरण: नर्सिंग संस्थान खनेरी में केवल 2 छात्राएं TB पॉजिटिव, 19 संख्या वाली खबर भ्रामक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 03 May 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

खनेरी, रामपुर के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्टीकरण दिया है। विभाग का कहना है कि नर्सिंग हॉस्टल में केवल 2 छात्राएं टीबी पॉजिटिव पाई गई हैं। जैसा कि सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि 19 छात्राएं संक्रमित हैं, यह पूरी तरह गलत है। 

Health Department Clarification Only 2 Students at Khaneri Nursing Institute Test TB Positive
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान खनेरी, रामपुर के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग स्पष्ट करता है कि नर्सिंग हॉस्टल में केवल 2 छात्राएं टीबी पॉजिटिव पाई गई हैं, जिनका उपचार समय पर शुरू किया गया। इनमें से एक छात्रा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुकी है तथा दूसरी छात्रा नियमित इलाज पर है।

Trending Videos


जैसा कि सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि 19 छात्राएं संक्रमित हैं, यह पूरी तरह गलत है। दिनांक 09.07.2025 को पहली छात्रा टीबी पॉजिटिव पाई गई थी, जिसका उसी दिन इलाज शुरू किया गया तथा उसके 13 क्लोज कॉन्टैक्ट्स को टीपीटी दिया गया।  इसके बाद दिनांक 09.12.2025 को दूसरी छात्रा टीबी पॉजिटिव पाई गई, जिसका भी तत्काल उपचार शुरू किया गया तथा उसके 03 क्लोज कॉन्टैक्ट्स को टीपीटी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 छात्राएं उपरोक्त दोनों टीबी से ग्रसित छात्राओं के क्लोज कॉन्टैक्ट्स हैं और एक अन्य छात्रा किसी बाहरी मरीज के क्लोज कॉन्टैक्ट के रूप में टीपीटी ले रही हैं। यह भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार टीबी से बचाव हेतु दिया जा रहा है ताकि भविष्य में उन्हें टीबी होने से बचाया जा सके। इनमें एमडीआर-टीबी का कोई भी मामला नहीं है।

दोनों टीबी से ग्रसित छात्राओं को निक्षय पोषण योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है और निक्षय मित्र के सहयोग से पोषण किट भी उपलब्ध कराई गई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामलों की पहचान होते ही तत्काल उपचार शुरू किया गया और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की गाइडलाइंस का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया है। साथ ही क्लोज कॉन्टैक्ट्स की स्क्रीनिंग एवं टीपीटी के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम के प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, 06 मार्च 2026 को उक्त नर्सिंग हॉस्टल में टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग हेतु विशेष कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 80 छात्राओं की हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से एक्स-रे तथा टीबी लक्षणों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग सभी नागरिकों से अपील करता है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक एवं प्रमाणिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed