Health News: बच्चा चॉक, मिट्टी या राख खा रहा है? पिका बीमारी का हो सकता है संकेत, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
शिमला के डीडीयू अस्पताल के बाल रोग विभाग के अनुसार बच्चों में पिका बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं। चॉक, मिट्टी, राख, बाल या अन्य गैर-खाद्य वस्तुएं खाना एनीमिया, कुपोषण, जिंक की कमी और मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों ने अभिभावकों से ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय रहते चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपका बच्चा चॉक, मिट्टी, राख, बाल, कागज, कपड़ा, बर्फ, प्लास्टर या अन्य चीज खाता हुआ दिखाई दे रहा है तो सावधान हो जाए। ये विकार बच्चों में पिका बीमारी का खतरा बढ़ा रहा है। शरीर में एनीमिया, कुपोषण, मानसिक तनाव, जिंक की कमी, ऑटिज्म और विकास संबंधी समस्याएं पिका बीमारी का कारण बन रहे हैं। बच्चा एनीमिया, कुपोषण और अन्य कमियों के कारण इन सब चीजों का सेवन करना शुरू कर देता है। इस विकार को अभिभावक बचपन की शरारत समझकर न टालें। इसके भविष्य में गंभीर परिणाम हो सकते हैं। दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल शिमला के पीडियाट्रिक विभाग ने ओपीडी आने वाले मामलों की रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में पिका से संबंधित कई गंभीर बीमारियां सामने आई हैं।
बीते दो वर्षों की रिपोर्ट के आधार में अध्ययन भी किया है। अध्ययन में पता चला है कि बीते कुछ वर्षों में मामले बढ़े हैं। पहले अस्पताल की ओपीडी में दो-तीन मामले आते थे लेकिन अब चार-पांच मामले आ रहे हैं। हैरत की बात तो ये है कि पिका बीमारी का लक्षण एक साल से शुरू हो रहा है। यह भी खुलासा हुआ है कि मानसिक तनाव में भी पिका बीमारी का विकार है। मानसिक तनाव के दौरान अधिकतर बच्चे बाल खाने का प्रयास कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बच्चा इस तरह का विकार करता हुआ देखा जाता है तो डांटें नहीं और शर्मिंदा न करें बल्कि ऐसी वस्तुएं से उचित दूरी बनाएं। पौष्टिक एवं संतुलित आहार दें। स्थिति के असामान्य लगने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सके। बच्चा अगर इस प्रकार की चीजें खाए तो पेट में कीड़े और संक्रमण, आंतों में रुकावट, दांतों को नुकसान या -बार-बार पेट दर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है।
बच्चा चॉक, मिट्टी, राख, बाल, कागज, कपड़ा खाता है जो भोजन नहीं है तो पिका बीमारी का खतरा पैदा हो सकता है। छोटी उम्र में बच्चों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर इस विकार से बच्चा पीड़ित है तो तुरंत चिकित्सक के पास लाए ताकि गंभीर स्थिति न बन सके। बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार दें। -डॉ. अंकुर धर्माणी, बाल रोग विशेषज्ञ