Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   president droupadi murmu himachal nichar eklavya school top five india 2026

हिमाचल: किन्नौर का निचार एकलव्य विद्यालय देश के टॉप-5 में शामिल, राष्ट्रपति मुर्मू से मिला सम्मान

Fri, 13 Nov 2026 09:38 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश को जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा और किन्नौर की उपायुक्त सोनाक्षी तोमर को सम्मानित किया। किन्नौर के निचार स्थित एकलव्य विद्यालय का देश के टॉप-5 विद्यालयों में शामिल होना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
president droupadi murmu himachal nichar eklavya school top five india 2026
निचार का एकलव्य विद्यालय देश के टॉप-5 में - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा और किन्नौर की उपायुक्त सोनाक्षी तोमर को राष्ट्रपति ने सम्मान प्रदान किया। प्रदेश के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि किन्नौर के निचार स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को देश के पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्थान मिला है।

विज्ञापन
Trending Videos

जनजातीय गौरव पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने देशभर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के जनजातीय कल्याण विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रधान सचिवों को भी सम्मानित किया गया। इन राज्यों में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके शैक्षणिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

146 मेधावी विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में देशभर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के 146 प्रतिभाशाली विद्यार्थी और पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें दसवीं और जमा दो की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर के साथ उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी भी मौजूद रहे। इनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियां और सीमित शैक्षणिक संसाधन लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में चुनौती रहे हैं। ऐसे में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, आवासीय सुविधाएं और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध करवाने के प्रयास महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। निचार के विद्यालय का देश के शीर्ष पांच एकलव्य विद्यालयों में शामिल होना इसी दिशा में प्रदेश की उपलब्धि को दर्शाता है।
 

राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान हिमाचल के जनजातीय विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने के साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसरों से जोड़ने के प्रयासों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed