{"_id":"6a53b91d05b099e6f907f9fa","slug":"healthcare-professionals-honored-with-the-arogya-shree-samman-shimla-news-c-19-1-sml1039-752600-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आरोग्य श्री सम्मान से स्वास्थ्य सेवा के कर्मयोगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आरोग्य श्री सम्मान से स्वास्थ्य सेवा के कर्मयोगी सम्मानित
विज्ञापन
गेयटी थिएटर में आरोग्य भारती शिमला द्वारा आयोजित आरोग्य श्री सम्मान' समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी थिएटर में समारोह का आयोजन; चिकित्सा, आयुष, योग और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आरोग्य भारती शिमला इकाई की ओर से रविवार को गेयटी थिएटर के गौथिक हॉल में आरोग्य श्री सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा, आयुष, योग और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों, विशेषज्ञों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. अशोक शर्मा (ठियोग), योग और प्राकृतिक जीवन शैली के प्रचार-प्रसार के लिए श्रीनिवास मूर्ति, नशा निवारण एवं जन-जागरूकता अभियान में योगदान के लिए डॉ. निधि शर्मा तथा स्वास्थ्य सेवा में विशेष योगदान के लिए सूरत राम शर्मा को आरोग्य श्री सम्मान दिया।
इसके अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर रोहिताश चंद्र और प्रकाश चंद्र को वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। संगठन और समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए सरोज को विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि चिकित्सा, योग और आयुष के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे कर्मयोगियों का सम्मान समाज सेवा की भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समारोह की अध्यक्षता आरोग्य भारती के डॉ. एसएस मिन्हास ने की। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती लंबे समय से स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष और योग पद्धतियों का समन्वय संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित ने सारस्वत वक्ता के रूप में भारतीय चिकित्सा पद्धतियों, योग और समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखे।