फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   him ghee price hike himachal milkfed new rate 800 per kg

Him Ghee Price Hike: हिम घी हुआ महंगा, मिल्कफेड ने 50 रुपये प्रति किलो बढ़ाए दाम; जानिए नई कीमत

Tue, 21 Jul 2026 10:32 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 10:32 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। 20 जुलाई से लागू नई दरों के अनुसार अब एक किलो हिम घी 800 रुपये में मिलेगा। मिल्कफेड ने बढ़ती उत्पादन, पैकेजिंग और परिवहन लागत को इसका कारण बताया है। फिलहाल दूध, दही, मक्खन और पनीर सहित अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
him ghee price hike himachal milkfed new rate 800 per kg
हिम देसी घी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को एक और महंगाई का झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 20 जुलाई से लागू हो गई हैं। अब उपभोक्ताओं को एक किलो हिम देसी घी के लिए 800 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 750 रुपये प्रति किलो थी।

विज्ञापन


मिल्कफेड की ओर से जारी संशोधित मूल्य सूची के अनुसार फिलहाल दूध, दही, मक्खन, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल हिम देसी घी की कीमत में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


मिल्कफेड के अधिकारियों का कहना है कि दूध संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, परिवहन और अन्य उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण घी की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बढ़ती लागत के बीच उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह संशोधन आवश्यक माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कीमत लागू होने के बाद अब प्रदेश के उपभोक्ताओं को हिम देसी घी खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी होगी। हालांकि अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतें फिलहाल स्थिर रखी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed