सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Ambulance Workers' Strike Ends; They Will Return to Work Today After Five Days

हिमाचल: एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, पांच दिन बाद आज से लौटेंगे काम पर

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप निदेशक ने हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को यह आश्वासन दिया, जिसके बाद एंबुलेंस कर्मचारी काम पर लौटने को राजी हुए। 

Himachal: Ambulance Workers' Strike Ends; They Will Return to Work Today After Five Days
सीटू के बैनर तले एंबुलेंस कर्मियों ने निकाली रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों का एक हफ्ते के भीतर समाधान होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप निदेशक ने हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को यह आश्वासन दिया, जिसके बाद एंबुलेंस कर्मचारी काम पर लौटने को राजी हुए। हालांकि, नजदीक के क्षेत्रों में कर्मचारियों ने रात आठ बजे ही ड्यूटी संभाल ली। शनिवार से पूरे प्रदेश में एंबुलेंस सेवा सामान्य हो जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को एंबुलेंस कर्मियाें ने छोटा शिमला से कसुम्पटी स्थित एनएचएम निदेशालय तक रोष रैली निकाली। मांगें पूरी न होने की स्थिति में एंबुलेंस कर्मियों ने आंदोलन को तेज करते हुए निर्णायक संघर्ष का अल्टीमेटम दिया है।

Trending Videos

एंबुलेंस कर्मियों की पांच दिन से जारी हड़ताल और शिमला में महापड़ाव शुक्रवार को समाप्त हो गया है। सीटू के बैनर तले प्रदेशभर के सैकड़ों कर्मचारी सचिवालय छोटा शिमला के बाहर विपरीत माैसम में भी डटे रहे। हड़ताल के दौरान प्रदेशभर में एंबुलेंस सेवाएं बाधित रहीं, जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को एंबुलेंस कर्मियों ने कसुम्पटी में करीब दो घंटे तक एनएचएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान एनएचएम के उप निदेशक के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें एक सप्ताह के भीतर यूनियन, एनएचएम और मेडस्वान फाउंडेशन प्रबंधन के बीच बैठक आयोजित कर मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ट्रांसफर और नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली और हड़ताल के दौरान प्रताड़ित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की बात भी कही गई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि मेडस्वान फाउंडेशन के अधीन कार्यरत पायलट, कैप्टन और ईएमटी कर्मचारियों का लंबे समय से शोषण हो रहा है। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा और 12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा। इसके अलावा ईपीएफ और ईएसआई में भी अनियमितताएं सामने आई हैं। इस दाैरान सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव बालक राम सहित अन्य पदाधिकारियों ने एंबुलेंस कर्मियों को संबोधित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed