सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested with chitta

Shimla News: चिट्टा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पंजाब के सप्लायर समेत चार युवक गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
accused arrested with chitta
विज्ञापन
जिला पुलिस ने ठियोग में चार युवकों से पकड़ा 34.440 ग्राम चिट्टा
Trending Videos

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद पंजाब के सप्लायर की हुई पहचान, गिरफ्तार कर शिमला लाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में एक और बड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने एक अंतर राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक गिरोह से 34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में मुख्य आरोपियों सहित नेटवर्क के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ठियोग थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत प्लान बनाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर गाड़ी को ढूंढ निकाला। इसमें चार युवक 32 वर्षीय चांद प्रकाश निवासी गांव दरमोह निरमंड, 23 वर्षीय विजय कुमार निवासी गांव न्यूकुंडर, निरमंड जिला कुल्लू, 24 वर्षीय अभिषेक निवासी गांव दांसा, ननखड़ी और 26 वर्षीय कैलाश निवासी गांव दरमोह, निरमंड जिला कुल्लू सवार थे। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस पर थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार का लिया है।

पंजाब का निकला मुख्य सप्लायर, गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी और पता लगाया कि आखिर इन युवकों तक यह नशे की खेप कहां से पहुंचाई गई है। पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण के बाद खुलासा हुआ कि इन युवकों को यह खेप पंजाब के मानसा जिले के गांव बछौंआ के रहने वाले 30 वर्षीय शिवदेव सिंह ने मुहैया करवाई थी। उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और शुक्रवार को शिमला पुलिस की स्पेशल टीम ने पंजाब के मानसा जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे ठियोग लाया गया है जहां न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी गौरव सिंह का कहना है कि नशे के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed