सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jewellery market due to high price

सर्राफा कारोबार पर संकट : 30 से 35 फीसदी तक घटी सोने-चांदी की बिक्री

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
jewellery market due to high price
विज्ञापन
कीमतें बढ़ने से शादियों में रस्म अदायगी के लिए हो रही जरूरी आभूषणों की खरीदारी
Trending Videos

लाइट वेट डिजाइन स्वर्ण आभूषणों की ओर बढ़ा रुझान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सोने-चांदी के आसमान छूते रेट से सर्राफा कारोबार पर सीधा असर पड़ा है, इससे कारोबार घट रहा है। सोने के दाम 1.42 लाख प्रति दस ग्राम और चांदी के ढाई लाख प्रति किलो तक पहुंचने से आभूषणों को खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल हो गया है। सोने और चांदी के बढ़े दामों से सर्राफा कारोबार में 30 से 35 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है।
राजधानी शिमला के सर्राफा मार्केट में ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है। शादिनों के सीजन में भी आभूषणों की दुकानों में नाममात्र ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। शादियों के लिए खरीदारी करने आने वाले ग्राहक सिर्फ रस्म अदायगी के लिए जरूरी आभूषण खरीद रहे हैं। पहले बिकने वाले आभूषणों की जगह अब लाइट वेट में डिजाइन किए गए आभूषणों ने ले ली है। शादी के लिए जो पहले तीन से चार लाख में पूरे आभूषण आ जाते थे, वह अब 12 से 15 लाख तक हैं। लाइट वेट आभूषण आधी कीमत पर मार्केट में उपलब्ध हैं। सर्राफा कारोबारियों को अब अपने कारोबार को बचाकर रखना किसी चुनौती से कम साबित नहीं हो रहा है। इससे सबसे अधिक छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं। सोने-चांदी के बढ़ रहे दाम और ग्राहकों की घटती संख्या को देखते हुए यही तय करना मुश्किल हो रहा है कि किस तरह के आभूषण बनाकर रखें। ग्राहकों की घटती संख्या के कारण रूटीन के खर्चे पूरा करना तक मुश्किल होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिफिश्यिल और चांदी पर सोने का पानी चढ़े आभूषण बन रहे विकल्प
आभूषणों की बढ़ती कीमतों के कारण सोने के आभूषण की जगह अब चांदी के बने और सोने का पानी चढ़े आभूषण और मेटल की आर्टिफिशियल गोल्ड की ज्वेलरी ने ले ली है। ग्राहक अपनी हैसियत के हिसाब से जरूरी आभूषण खरीदने के बाद शादी विवाह के लिए ऑक्सिडाइज्ड, फैंसी सिल्वर और गोल्ड प्लेटिड व आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी की सोने का पानी चढ़ी ज्वेलरी खरीदने के लिए आ रहे हैं। ग्राहकों के इस ओर बढ़ते रुझान को देखते हुए चांदी के बने और चांदी पर सोने के पानी चढ़ाकर बनाए आभूषणों के कई डिजाइन मार्केट में आ गए हैं।
बढ़ी कीमतों का कारोबार पर पड़ा असर
सोने और चांदी के रेट लगातार बढ़ने का असर सर्राफा बाजार पर पड़ा है। 30 से 35 फीसदी तक कारोबार घटा है। पारंपरिक तरीके से तैयार किए अधिक वजन वाले आभूषणों की जगह लाइट वेट डिजाइन के आभूषणों ने ले ली है। इससे सबसे अधिक छोटा कारोबारी प्रभावित हुआ है। ग्राहक शादियों के लिए जरूरी आभूषण ही खरीद रहे हैं। चांदी के आभूषणों की मांग भी कम है।
-अतुल टांगरी, हिमाचल सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed