सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teams won in sports

Shimla News: वॉलीबाल में चौथा और एथलेक्टिस में दूसरा सेमेस्टर प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
teams won in sports
शिमला के समरहिल ग्राउड़ में आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता में खेलते खिलाडी।फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। वॉलीबाल में चौथे सेमेस्टर की टीम विजेता रही। वहीं एथलेक्टिस में द्वितीय सेमेस्टर की टीम प्रथम रही। कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज के मुकाबले भी हुए। दौड़ प्रतियोगिता में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की मानसी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कल्पना (चतुर्थ सेमेस्टर) दूसरे और अनामिका (चतुर्थ सेमेस्टर) तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में सीनियर टीम विजेता रही, जबकि जूनियर टीम उपविजेता बनी। लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में सीनियर टीम ने खिताब जीता जबकि पीएचडी स्कॉलर्स की टीम उपविजेता रही।

लड़कियों के बैडमिंटन युगल वर्ग में शिवानी और यशिता ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि तमन्ना और भावना दूसरे तथा पूजा और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में सृजल, साताक्षी और यशिता क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही। वॉलीबाल (बॉयज) में शुभम, रशुल, हर्ष, करण, सूर्य, शेखर और अंकित मेहता की टीम विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में लड़कों की विजेता टीम में राजेश, विशाल, आयुष, प्रदीप, अनुज, शुभम, आदिया, सरीन, अमित, अमन और वीरेंद्र शामिल रहे, जबकि लड़कियों की विजेता टीम में शाइना, कल्पना, ईशा, अवंतिका, अंजलि, पूजा, गरिमा, अंशिका, खांडो, तमन्ना और अनामिका शामिल रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed