सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation by bjp in shimla

Shimla News: भाजपा ने चक्कर चौक पर किया प्रदर्शन, सरकार पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
agitation by bjp in shimla
विज्ञापन
सरकार ने 10 गारंटियों में से एक भी नहीं की पूरी : केशव चौहान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के चक्कर में शुक्रवार को भाजपा शिमला ग्रामीण इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जनता के साथ वादा खिलाफी करने के आरोप लगाए। प्रदर्शन से पहले भाजपा मुख्यालय में शिमला ग्रामीण सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्कर चौक पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के जनविरोधी फैसलों और जनता से वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में शासन-प्रशासन चरमरा गया है। शिमला ग्रामीण में भी विकास कार्य ठप पड़े हैं। पूर्व की भाजपा सरकार की ओर से शुरू किए गए कार्य आज भी वहीं के वहीं हैं। प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब कर दी है। यहां तक कि कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की स्थिति भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं की। 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 1500 रुपये और रोजगार देने जैसे वादे सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। भाजपा नेताओंं ने कहा कि खराब मौसम से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय लापरवाही बरत रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार को सत्ता से बाहर नहीं किया जाता, तब तक पार्टी सड़क से लेकर बूथ स्तर तक आंदोलन तेज करेगी और जनता के मुद्दों को जोरशोर से उठाती रहेगी। चौहान ने कहा कि जिला शिमला के सभी मंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी रहेंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मानक, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, पूर्व पार्षद किरण बाबा, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed