सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gas cylinder crices

Shimla News: गैस सिलिंडर को लेकर तीन घंटे तक सड़क पर किया इंतजार, खाली हाथ लौटे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
gas cylinder crices
गैस सिलिंडर के न मिलने से परेशान लोग सड़क पर गाड़ी के आने का इंतजार करते हुए।फोटो संवाद
विज्ञापन
28 मार्च से पहले बुकिंग वालों को ही मिला घरेलू गैर सिलिंडर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में बालूगंज स्थित गैस एजेंसी में पंजीकृत उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर को लेकर लोगों ने तीन घंटे तक सड़क पर इंतजार किया, लेकिन खाली हाथ लौटे पड़ा। आलम यह है कि अप्रैल की दस तारीख बीतने के बाद भी सैकड़ों लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया है। ऐसे में लोगों को सूचना दी थी कि शुक्रवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी आनी है। लिहाजा सूचना मिलने के बाद लोग टुटू के समीप तारादेवी रोड गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए लेकिन तीन घंटों तक भी गाड़ी न आने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। इनमें अधिकांश लोगों को तो बिना गैस सिलिंडर लौटना पड़ गया। उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि अभी केवल 28 मार्च की बुकिंग वाले लोगों को ही गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
पश्चिम एशिया के देशों में संकट के चलते समस्या बन हुई है। एजेंसी से पंजीकृत लोगों को काफी समय से सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों को सूचना दी गई थी कि शुक्रवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी आनी है। ऐसे में जिन लोगों की बुकिंग हो गई है वे गैस सिलिंडर ले सकते हैं। यही वजह है कि सैकड़ों की संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए तारादेवी के समीप जहां पर गाड़ी खड़ी होनी थी, सुबह नौ बजे वहां जुटने शुरू हो गए। सुबह दस बजे तक जब गाड़ी नहीं आई तो इसको लेकर यहां पर हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने गैस एजेंसी में फोन करने शुरू किए लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ऐसे में करीब 3 घंटे यानि की दोपहर साढ़े बारह से एक बजे के करीब जब गैस सिलिंडर की गाड़ी मौके पर पहुंची तो साफ कह दिया गया कि केवल 28 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर दिए जाएंगे। यह सुनते ही वहां मौजूद बाकी लोगों में भारी नाराजगी फैल गई और उन्हें मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। भीष्म ठाकुर और विजय ने बताया कि अब खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने कहा कि तीस किलोमीटर दूर से गैस सिलिंडर लेने आए थे लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एजेंसी और ट्रकों के पास गैस सिलिंडर देने की है मनाही
खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी को हाल ही में निर्देश जारी किए हैं कि जिस जगह पर गैस सिलिंडर की सप्लाई का दिन हो वहां पर ही गाड़ी को भेजा जाए। किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी या फिर जहां पर गैस सिलिंडर का ट्रक उतरता है वहां पर सिलिंडर न दिया जाए। खाद्य आपूर्ति विभाग का कहना है कि इसकाे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
घरेलू गैस सिलिंडर की नहीं कोई कमी
घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर कोई कमी नहीं है। लोगों को समय-समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि पैनिक बुकिंग न करें और किसी तरह की अफरातफरी न मचाएं।
- नरेंद्र धीमान, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed