सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Ashwini Vaishnaw Says — Work on Rail Line from Daulatpur Chowk to Mukerian Underway

हिमाचल: अश्विनी वैष्णव बोले- दौलतपुर चौक से मुकेरियां तक हो रहा रेललाइन का काम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा में सांसद के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी, चंडीगढ़–बद्दी और बिलासपुर-लेह परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

Himachal: Ashwini Vaishnaw Says — Work on Rail Line from Daulatpur Chowk to Mukerian Underway
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है और इन परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में सांसद के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी, चंडीगढ़–बद्दी और बिलासपुर-लेह परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अंब-अंदौरा रेल लाइन मौजूदा मोरिंडा–रूपनगर–आनंदपुर साहिब–दौलतपुर चौक मार्ग का हिस्सा है और इसे मुकेरियां तथा जालंधर–जम्मू मार्ग से जोड़ने के लिए विस्तार किया जा रहा है। इस परियोजना में नंगल डैम से दौलतपुर चौक तक 60 किलोमीटर का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है, जबकि दौलतपुर चौक से मुकेरियां (42 किलोमीटर) खंड में कार्य प्रगति पर है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी नई रेल लाइन (63 किमी) परियोजना को लागत साझेदारी के आधार पर मंजूरी दी गई है, जिसमें 75 प्रतिशत लागत केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत राज्य सरकार वहन कर रही है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 6753 करोड़ रुपये है, जिसमें भूमि लागत 1617 करोड़ रुपये शामिल है। अब तक इस परियोजना पर 7729 करोड़ रुपये का व्यय हो चुका है। इसके अलावा पठानकोट–जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल लाइन (200 किमी) को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए सर्वेक्षण स्वीकृत किया गया है। सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Trending Videos

 

सांसद सुरेश ने उठाया सोलन-शिलाई मार्ग के उन्नयन का मुद्दा
 भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को लोकसभा में सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सोलन-संगड़ाह-शिलाई मार्ग की स्थिति का मामला उठाया। उन्होंने इस मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और आधुनिक सुरक्षा उपायों को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-105 से जुड़ता है और सोलन से प्रारंभ होकर शिलाई तक जाता है। यह मार्ग मीनस में पीडब्ल्यूडी मार्ग से मिलकर समाप्त होता है और लगभग 128.325 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग का एक बड़ा हिस्सा राजगढ़, संगड़ाह और शिलाई डिवीजनों से होकर गुजरता है, जो क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह पूरा मार्ग सिंगल लेन है, जिसे दोतरफा यातायात के लिए डिजाइन किया गया है। संकरे मार्ग, तीखे मोड़, खड़ी ढलान और अपर्याप्त सुरक्षा प्रबंधों के कारण इस मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने 9 जनवरी 2026 को हरिपुरधार क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना का उल्लेख किया, जिसमें एक बस लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिससे 12 लोगों की मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 6 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना : भारद्वाज
 कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की ओर से लोकसभा में पूछे गए सवाल पर जवाब देते शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 26 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। कांगड़ा में 6 और चंबा में 4 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वर्ष 2025 में पूरे देश में 56 नए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं, प्रदेश में भी 6 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना शामिल है। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज लोकसभा में ग्रामीण विकास मंत्री से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों और निर्मित सड़कों के बारे में जानकारी मांगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने इस पर विस्तार से जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed