सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teacher Caught Providing Answers in Exam Hall; Examination Center Cancelled, SDM Jawali Assigned to Conduct In

Himachal: शिक्षकों ने खुद करवाई सामूहिक नकल; परीक्षा केंद्र रद्द; चार शिक्षक निलंबित

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

 कांगड़ा जिले के पीएमश्री स्कूल जवाली के परीक्षा केंद्र में बारहवीं कक्षा के अकाउंटेंसी और बायोलॉजी के पेपर में सामूहिक तौर पर नकल करवाने का मामला सामने आया है। 

Teacher Caught Providing Answers in Exam Hall; Examination Center Cancelled, SDM Jawali Assigned to Conduct In
परीक्षा में नकल(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पीएमश्री स्कूल जवाली के परीक्षा केंद्र में बारहवीं कक्षा के अकाउंटेंसी और बायोलॉजी के पेपर में सामूहिक तौर पर नकल करवाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया है। बोर्ड को शिकायत के साथ भेजे गए वीडियो में एक शिक्षक परीक्षा हॉल में बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर बोलकर बताते हुए नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देख बोर्ड ने एसडीएम जवाली को जांच सौंप दी है। उधर, शिक्षा विभाग ने भी सख्ती दिखाते हुए परीक्षा केंद्र में तैनात तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जबकि इसी मामले में एक प्रिंसिपल को निलंबित करने के लिए शिक्षा सचिव को फाइल भेजी गई है।

Trending Videos

निलंबित 3 शिक्षक छितकुल, त्रिलोकीनाथ, सिस्सू भेजे
जवाली स्कूल में सामूहिक नकल मामले में शिक्षा विभाग की ओर से निलंबित किए गए केंद्र अधीक्षक जीव विज्ञान प्रवक्ता रवि भंडारी को लाहौल-स्पीति जिले के त्रिलोकीनाथ स्कूल, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अंग्रेजी प्रवक्ता कमल सिंह को किन्नौर जिले के छितकुल और सहायक समन्वयक अजय कुमार को सिस्सू स्कूल में रिपोर्ट करने को कहा गया है। निलंबन अवधि में तीनों शिक्षक बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।  शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी मामले में एक प्रिंसिपल को निलंबित करने के लिए शिक्षा सचिव को फाइल भेजी गई है। परीक्षा के दौरान इस तरह की गतिविधियां सरकारी कर्मचारी के आचरण के विरुद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने ये कहा
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जवाली स्कूल में शुक्रवार को अकाउंटेंसी और बायोलॉजी के पेपर में सामूहिक नकल करवाने की शिकायत पहुंची थी। शिकायत के साथ कुछ वीडियो क्लिप भी बोर्ड के पास पहुंचे थे, जिसमें शिक्षक प्रश्नों के उत्तर बताते हुए साफ नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने एसडीएम जवाली को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करने को कहा है। इस तरह की घटनाएं ईमानदारी से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। जवाली के परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। अब यहां के परीक्षार्थी शेष परीक्षाएं नजदीकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलाहड़ में देंगे। केंद्र में तैनात समन्वयक, केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 

10 दिन में नकल के 27 मामले
हिमाचल में चल रही बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। परीक्षा शुरू होने के 10 दिन के भीतर ही बोर्ड के उड़नदस्तों ने नकल के 27 मामले पकड़े हैं। नकल करवाने के मामले में चंबा और अंब के परीक्षा केंद्र अधीक्षक को हटाया जा चुका है।

गुरुवार को जवाली स्कूल में बारहवीं की हिन्दी की परीक्षा में सामूहिक नकल करवाने की शिकायत आई थी। इसके आधार पर परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया गया है और यहां के विद्यार्थी अब साथ लगते दूसरे स्कूल में बाकी बचीं परीक्षा देंगे।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed