फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet decision cbse school teacher appointment july 20

CBSE Schools Himachal: 20 जुलाई को होगा बड़ा फैसला, 2500 छात्रों के स्कूल छोड़ने पर सरकार गंभीर

Fri, 10 Jul 2026 12:56 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Jul 2026 12:56 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति पर 20 जुलाई की कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। कैबिनेट सब कमेटी ने मेरिट के आधार पर नियुक्ति की सिफारिश की है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति में देरी के कारण करीब 2500 छात्र दूसरे स्कूलों में शिफ्ट हो गए हैं। भारी बारिश के दौरान स्कूल बंद होने पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा।

विज्ञापन
himachal cabinet decision cbse school teacher appointment july 20
राज्य सचिवालय में मीडिया को संबोधित करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया पर अब जल्द फैसला होने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इस मामले में गठित कैबिनेट सब कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है। अब 20 जुलाई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि कैबिनेट सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा की मेरिट के आधार पर सेवारत शिक्षकों को सीबीएसई स्कूलों में नियुक्ति देने की सिफारिश की है। सरकार इस रिपोर्ट पर विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में देरी का सीधा असर विद्यार्थियों के नामांकन पर पड़ा है। पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के कारण करीब 2500 विद्यार्थी इन स्कूलों को छोड़कर अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले चुके हैं। सरकार इस स्थिति को गंभीरता से देख रही है और जल्द समाधान निकालने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बंद होने पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी मिलेगा अवकाश: रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद करने का अधिकार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि खराब मौसम के कारण किसी जिले में शिक्षण संस्थान बंद किए जाते हैं तो उस अवधि में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed