फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal secretariat five employee organisations form joint confederation

Himachal News: हिमाचल सचिवालय के पांच कर्मचारी संगठनों ने बनाया संयुक्त महासंघ, राजिंदर सिंह मियां बने अध्यक्ष

Fri, 10 Jul 2026 03:49 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय की पांच कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से 'हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं महासंघ' का गठन किया है। राजिंदर सिंह (मियां) अध्यक्ष और विजेंद्र सिंह महासचिव चुने गए। महासंघ जल्द कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा।

विज्ञापन
himachal secretariat five employee organisations form joint confederation
हिमाचल प्रदेश सचिवालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय के पांच कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारियों के हितों की आवाज को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं महासंघ' का गठन किया है। महासंघ का गठन नौ जुलाई को सचिवालय में आयोजित संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन


महासंघ में हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं राजपत्रित अधिकारी संघ, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ, हिमाचल प्रदेश सचिवालय पीए/पीएस एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश सचिवालय चालक संघ तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से राजिंदर सिंह (मियां) को महासंघ का अध्यक्ष तथा विजेंद्र सिंह को महासचिव चुना गया। बैठक में महासंघ की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

महासंघ के संरक्षक मंडल में सुनील गैत (अध्यक्ष, सचिवालय सेवाएं राजपत्रित अधिकारी संघ) को शामिल किया गया है। महासचिव मंडल में श्याम ठाकुर (महासचिव, सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ), नितिन राज (अध्यक्ष, पीए/पीएस एसोसिएशन) तथा सुशील (महासचिव, सचिवालय चालक संघ) को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्गदर्शक मंडल में ललित के. शर्मा (महासचिव, सचिवालय पीए/पीएस एसोसिएशन), रविंद्र जोशी (महासचिव, सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ) तथा एस. नरेंद्र ठाकुर (महासचिव, सचिवालय सेवाएं राजपत्रित अधिकारी संघ) को शामिल किया गया है।

महासंघ के अनुसार सभी सदस्य संगठन अपनी स्वतंत्र पहचान और अस्तित्व बनाए रखेंगे। महासंघ का उद्देश्य केवल सचिवालय कर्मचारियों के साझा हितों और लंबित मांगों को सरकार के समक्ष एकजुट होकर प्रभावी ढंग से उठाना होगा।


बैठक में निर्णय लिया गया कि सचिवालय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। महासंघ ने विश्वास जताया कि एकजुट मंच बनने से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed